CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 120

जय, जय, जय, जय राजाधिराजा

jay, jay, jay, jay raajaadhiraaja

More
‘‘वह धनी होकर तुम्हारे लिए कंगाल बना कि उसकेकंगाल हो जाने से तुम धनी हो जाओं ।’’(2 कुरिन्थियों 8:9)
जय, जय, जय, जय राजाधिराजा,स्तुति के योग्य है यीशु प्यारा ।।
1.नाम महान है सब से तेरा, तू कभी न बदलनेवाला;सब वायदों को पूरा किया, झूठ प्रभु, तू ने कभी न बोला ।
2.रखवाली चरवाहे करते थे, दूत गाके संदेश लाए;पैदा हुआ मुक्तिदाता, आओ मिलकर खुशीयाँ मनाएँ ।
3.ज्योतिषी पूछते पूर्व से आए, ‘‘जन्म राजा का हुआ कहाँ है ?’’पाके उस को सीस नवाए, सोना, लोबान, गन्धरस भेट चढ़ाएँ ।
4.तू महान और धनी परमेश्वर, गरीबों के लिए गरीब बनकर;हम पापीयों को धनी बनाकर, भागीदार महिमा का बनाया ।
5.प्रभु यीशु तू ने लोहू बहाया, प्रायश्चित देकर मुझको छुडाया;वर्णन से बाहर तेरी करुणा, स्तुति के योग्य है प्रभु हमारा ।
6.प्राण दिया तू ने क्रूस के ऊपर, जय पाई है तू ने सब पर;युग युग महिमा होवे तेरी, हल्लेलूयाह गाएँ मिलकर ।

Back to Siyon Ke Geet