CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 295

प्रेम से यीशु बुलावे

prem se yeeshu bulaave

More
‘‘गुरु,... तुझे बुलाता है ।’’ (यूहन्ना 11:28)
प्रेम से यीशु बुलावे... जल्दी आओ,पाओ मुक्ति पूरी आनन्द से... भरते जाओ ।।
1.पापरहित प्रभु तेरे लिए, पाप बना प्रभु सब के लिए;श्रापित हुआ क्रूस के ऊपर,(2) जल्दी आओ ।प्रेम से...
2.ताज काँटो का सिर पर लेकर, मुँह पर भी अपने थुकवाकर;दिया अपना प्राण भी क्रूस पर ।
3.बिनती की थी तेरे लिए, क्रूस पर उसने प्यासा होके;प्राण दिया पुकार के उसने ।
4.भटकता पापी क्यों जग में ? चरवाहा अब तुझ को ढूंढ़े,यीशु की आवाज अब सुन ले ।
5.समय तू खोये क्यों अपना ? देख, आज है दिन मुक्ति का,यीशु को बनाले अपना ।
6.धोएगा लोहू से तुझ को, पिता की नाई सब पापों को;बेटा बनाएगा अपना ।
7.प्यारों, अब यीशु पास आओ, प्रेम का सन्देश अब सुन लो;अनुग्रह का दिन यह जानो ।

Back to Siyon Ke Geet