CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 301

सुन लो मेरे भाइयों

sun lo mere bhaiyon

More
‘‘वह बहिरों को सुनने की और गूंगों कोबोलने की शक्ति देता है ।’’ (मरकुस 7:37)
सुन लो मेरे भाइयों,मसीहजी मेरा दुनिया में आया ।।(2)
1.दुनिया में आया, मुक्ति को लाया,(2)पापी को आन बचाया, बचाने यीशु दुनिया में आया ।(2)
2.स्वर्गीय पिता का एकलौता बेटा,मनुष्य का पुत्र कहलाया, कहलाने यीशु दुनिया में आया ।
3.अन्धों को आँखे, गूंगों को बोली;बहिरांे को शब्द सुनाया, सुनाने यीशु दुनिया में आया ।
4.कोढ़ी अपाहिज चंगे किये हैं,मुर्दो को आन जिलाया, जिलाने यीशु दुनिया में आया ।
5.हम जब गुनाह में पड़े हुए थे,अद्भुत प्रेम दिखाया, दिखाने यीशु दुनिया में आया ।
6.दुनिया के खातिर क्रूस पर चढ़कर,अपना रक्त बहाया, बहाने यीशु दुनिया में आया ।
7.जो कोई उस पर विश्वास लाया,उसको मसीह ने बचाया, बचाने यीशु दुनिया में आया ।
8.धन्य धन्य यीशु प्रभु हमारे,हम को पिता से मिलाया, मिलाने यीशु दुनिया में आया ।

Back to Siyon Ke Geet