CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 348

गाओ सना, गाओ सना

gao sana, gao sana

More
‘‘वह प्रभुओं का प्रभु और राजाओं का राजा है ।’’(प्रकाशित 17:14, इफिसियों 2:22)
गाओ सना, गाओ सना, प्रभु यीशु महान राजा बना ।।
1.हे यरूशलेम फाटक अब खोलो, राजा अन्दर आयेगा;रोको न उस को अभी जगह दो, प्रभु यीशु आज राजा बना ।
2.क्यों तुम भूले हो अपने पापों में, त्राता तुम को बुलाता है;दूर न रहो अब और न नकारो, मानो उस को वह राजा बना ।
3.यीशु ने कहा नया जन्म लो, राज्य में उसके तुम जाओगे;कर लो ग्रहण अब यीशु राजा को, हृदय का राजा वही बना ।
4.राजा यीशु अब घर है बनाता, सनातन अद्भुत सुन्दर है;नक्शे के अनुसार वही जो करता, प्रभु और राजा वही बना ।
5.जीवते पत्थर से घर है बनाता, आत्मा के द्वारा बनाता है;याजक हम बन कर सेवा करें अब, राजा स्तुति के योग्य बना ।
6.ईश्वर का निवास-स्थान होने के लिए, एक साथ बनते जाते हैं;रचना है अद्भुत यीशु राजा की, सम्पूर्ण उसका घर है बना ।

Back to Siyon Ke Geet