CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 429

जीवन की यह प्यास मेरे

jeevan kee yah pyaas mere

More
‘‘हे प्रभु, वह जल मुझे दे ताकि मैं प्यासी न होऊँ ।’’(यूहन्ना 4:15)
जीवन की यह प्यास मेरे,... अब बुझा प्रभु यीशु प्यारे ।।
1.तू जीवन का सोता है,... जीवन जल तुझ से बहता है;इस बहते हुए जीवन को,... भर दे जीवन में मेरे ।
2.तू शान्ति का निर्झर है,... शान्ति प्रभु तुझ से झरती है;इस झरती हुई शान्ति को,... भर दे जीवन में मेरे ।
3.सत् आनन्द की तू धारा है,... तेरा आनन्द जग में न्यारा है;इस न्यारे मनोहर आनन्द को,... जीचन में तू दे मेरे ।
4.शुद्ध जीवन आनन्द तेरा,... यह निकले जीवन से मेेरे;और पाए मेरे इस जीवन से,... जग आशीषें प्रभु तेरे ।

Back to Siyon Ke Geet