CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 48

यहोवा की स्तुति सब गाएँ, गाएँ

yahova kee stuti sab gaen, gaen

More
(भजन 149:1-7)
यहोवा की स्तुति सब गाएँ, गाएँ, (2)मण्डली में प्रभु की प्रशंसा सुनाएँ (2), सब मिल गाएँ, गाएँ ।
1.इस्राएल अपने कर्ता के कारण, सिय्योन निवासी राजा के कारण;मगन वे होते आनन्द करते, (2) नाच नाच कर स्तुति सुनाएँ, गाएँ ।
2.डफ और वीणा मधुर बजाकर, भजन हम गाएँ स्तुति से भरकर;प्रसन्न वह रहता अपनी प्रजा से, भक्त सदा उसकी प्रशंसा गाएँ, गाएँ ।
3.नम्र लोगों का उद्धार वह करता, और उन को सुन्दरता से भरता;प्रफुल्लित होवें भक्त जो उसके, जयजयकार सब निश दिन गाएँ, गाएँ ।
4.होठों से ईश्वर की प्रशंसा वे गाएँ, हाथों में दोधारी तलवार वे रखें;जातियों से पलटा लेने कारण, राज्य राज्य के लोग सजा पाएँ, गाएँ ।

Back to Siyon Ke Geet