CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 51

हल्लेलूयाह ! यीशु प्रभु

hallelooyaah ! yeeshu prabhu

More
(भजन 148-150)
1.हल्लेलूयाह ! यीशु प्रभु, तुम सब स्तुति करो;काम सामर्थी उसने किये, ध्यान देकर स्तुति करो;सामर्थी काम उसने किये प्रभु, शक्तिमान की स्तुति करो;सभों को जो ग्रहण करता, यीशु की स्तुति करो ।राजाओं का राजा यीशु राजा, विश्व वर राज्य करता;हल्लेलूयाह, हल्लेलूयाह, ईश्वर की स्तुति करो ।।
2.सारंगी और वीणा के साथ, प्रभु की स्तुति करो;पापों को लोहू से मिटा दिया, उसकी स्तुति करो;नरसिंगे और झांझ बजाकर, प्रभु की स्तुति करो;कभी भी वह न बदले, ईश्वर की स्तुति करो ।
3.सूरज और चाँद-सितारे, तुम सब स्तुति करो;हृदयों को प्रकाशित किया, यीशु की स्तुति करो;अग्नि, ओले, हिम, कुहरे, प्रभु की स्तुति करो;कठिन हृदय तोड़ने वाला, उसकी स्तुति करो ।
4.हे जवानों और बालकों, ईश्वर की स्तुति करो;सौंप कर जीवन सेवा के लिये, उसकी स्तुति करो;हे प्राचीनों और हाकिमों, यहोवा की स्तुति करो;अर्पो यीशु को धन-सम्पत्ति, तुम सब स्तुति करो ।
5.ऊपर के जल और गहरे सागर, ईश्वर की स्तुति करो;आज्ञाकारी सेवक जो तुम, उसकी स्तुति करो;हे स्वर्गदूत और सारी सेना, ईश्वर की स्तुति करो;स्वर्ग में तुम सब जो सन्त हो, ईश्वर की स्तुति करो ।

Back to Siyon Ke Geet