CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 513

यीशु है मेरी पनाह

yeeshu hai meree panaah

More
‘‘वह आशा हमारे प्राण के लिए मानों लंगर है ।’’(इब्रानियों 6:19)
यीशु है मेरी पनाह,... वही है मेरी चट्टान,लंगर मैं ड़ालता उसमें,... जिस वक्त आ घेरते तूफान ।।
1.दुनिया के इस सफर में,... फिक्रों का होता जब शोर,यीशु एक ही झिड़की से,... तोड़ता सब आंधी का जोर ।
2.दुःख से जब हूँ परेशान,... जब जाना चाहता हूँ पार,तब उसका उमदा कलाम,... रोशनी का होता मीनार ।
3.मुझे है पूरा यकीन,... पहुँचूँगा एक दिन किनार,सुनहरे साहिल पर और,... पाऊँगा उसका दिदार ।

Back to Siyon Ke Geet