CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 590

सेवा में सेवा में हम

seva mein seva mein ham

More
‘‘काम करो क्योंकि मैं तुम्हारे संग हूँ ।’’( हाग्गै 2:4)
1.सेवा में सेवा में हम नित तत्पर रहें,और यों ख्रिस्त के आदेशों को पूरा करे;लेके शक्ति उस से और यों हो के बलवान,सारे जग में प्रचारें कि, मुफ्त मिलता त्राण ।करो काम शक्ति भर, करो काम धीरज धर;रख के आस और विश्वास, तन-मन से काम कर यीशु का ।।
2.सेवा में, सेवा में, भूखों को तू खिला,और सब प्यासों को जीवन के सोते पर ला;लेके क्रूस ही को हम करें ख्रिस्त का बयान,सारे जग में प्रचारें कि, मुफ्त मिलता त्राण ।
3.सेवा में, सेवा में, हम सभी हो बलवान;कि अन्धेरे की शक्ति पर हों हम जयवान;ले के यीशु का नाम जो है श्रेष्ठ सर्वप्रधान,ऊँचे शब्द से पुकारें कि, मुफ्त मिलता त्राण ।
4.सेवा में, सेवा में, रहे विश्वासी हम;तो प्रभु सेे मिलेगा मुकुट अनुपम;सारे सन्तों के संग जा के रहेेंगे हम,यहाँ गाएँगे हर्ष से कि, मुफ्त मिलता त्राण ।

Back to Siyon Ke Geet