CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 604

एक नगर तैयार है हमारे लिए

ek nagar taiyaar hai hamaare lie

More
"वह उस स्थिर नेववाले नगर की बाट जोहता था |" (इब्रानियों 11:10)
एक नगर तैयार है हमारे लिए,रचनेवाला खुद ही परमेश्वर है,हम जाऍंगे, जरूर जाऍंगे ||
1.ऐसा अद्‍भुत नगर चोखे सोने का वह है,नेव उस की बहुमोल पत्थर से डाली है,लहू से हम धुले हैं, पाप क्षमा पाया है,हम जाऍंगे, जरूर जाऍंगे, जरूर जाऍंगे |
2.शहरपनाह उस नगर की बहुत ही ऊँची है,जुड़ाई उसकी यशब की, वह नापा गया है,प्रभु ने छुड़ाया है, और हक भी दिया है,हम जाऍंगे, जरूर जाऍंगे, जरूर जाऍंगे |
3.बारह पाटक उसके मोती के बने हैं,बारह स्वर्गीय वहाँ सदा पहरा देते हैं,वस्त्र धोना लहू से प्रभु ने सिखाया है,हम जाऍंगे, जरूर जाऍंगे, जरूर जाऍंगे |
4.उस नगर की सड़क स्वच्छ सोने की जो है,फाटक उसके कभी न बन्द होते हैं,सड़क में हम चलेंगे, फाटक से प्रवेश करेंगे,हम जाऍंगे, जरूर जाऍंगे, जरूर जाऍंगे |
5.मेम्ना उसके मध्य में सिम्हासन-आरूढ़ है,दीपक वही खुद हि है, मन्दिर भी,क्योंकि नाम हमारा देखो, जीवन की पुस्तक में,हम जाऍंगे, जरूर जाऍंगे, जरूर जाऍंगे |
6.जयवन्तों के लिए वह नगर तैयार हैमपापी अधर्मी का कोई स्थान नहीं है,विजयी प्रभु के द्वारा जयवन्त हम बनते हैं,हम जाऍंगे, जरूर जाऍंगे, जरूर जाऍंगे |

Back to Siyon Ke Geet