"परमेश्वर उसका नाम हमारी धार्मिकता रखेगा |" (यिर्मियाह Jeremiah 23:6)
Jesus, Thy blood and righteousness
1.मसीह का रक्त और धर्म अपार है मेरा सुन्दर धर्म-सिंगार,जिससे जब उस पर जाना हो, मैं प्रसन्न करूँ ईश्वर को |
2.जो मैं ने किए कर्म अशुद्ध और किया आज्ञा के विरुद्ध,वे क्रूस पर मर के यीशु ने मिटाए अपने लहू से |
3.ईश्वर का मेम्ना सर्वप्रधान जो क्रूस पर हुआ बलिदान,वह पापी को बचाता है और मेरा मुक्तिदाता है |
4.मसीह ने दुख जो सहा था और उस का रक्त जो बहा था,देता वही मुझको उद्धार, है मेरी आशा का आधार |
5.अब मेरी आशा जीवन भर है प्यारे प्रभु यीशु पर,स्वर्ग में भी उसका धर्म अपार है मेरा सुन्दर धर्म-सिंगार |