"दिखो, दूल्हा आ रहा है, उससे भेंट करने को निकलो |" (मत्ती Matthew 25:6)
बादलों पर यिशु राजा जल्दी आता है, (2)दूतों के साथ प्रभुओं का प्रभु आता है || (2)
1.रात अब गुजरी जाती, भऐयो, दिन निकलता है, (2)तड़का होता, सुबह का सितारा आता है | (2) बादलों ...
2.उठो, जागो कि नरसिंगा फूंका जाता है,दीयों को तुम अब सम्भालो दूल्हा आता है |
3.सुस्ती छोड़ो जागो, भऐयों वक्त अब जाता है,पाक पोशाक को अब सब पहिनो, राजा आता है |
4.क्या तू यीशु राजा के साथ स्वर्ग को जाएगा ?क्या तू अपने सब दुःखों से आराम पाएगा ?
5.अनुग्रह का वक्त जया, दरवाजा बन्द हुआ,इस से पहिले मन फिरा के यीशु पास जल्द आ |
6.यीशु के लोहू में अपने आप को तू धो ले,उस के आत्मा का दान अपने आत्मा में तू ले |
7.हल्लेलूयाह ! उसके सन्तों के साथ मिलकर गा,उस की महिमा, उस की स्तुति तू सुनाता जा |