CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 630

बोलो जय, जय, जय

bolo jay, jay, jay

Matthew 21:9

More
"धन्य वह है जो प्रभु के नाम से आता है, आकाश में होशाना |" (मत्ती Matthew 21:9)
बोलो जय, जय, जय, प्रभु यीशु की जयहोशाना जय, प्रभु आता है, कैसी खुशी है,हवा में मिलेंगे, हम उसके हैं ||
1.हम बदल जाएँगे, यह तो भेद बड़ा है,पिछली तुरही फूंकते ही होगा, हम उठाए जाएँगे,प्यारे प्रभु से मिलेंगे, हम जो उसके हैं |
2.उस के समान होंगे, हम जो संतान हैं,प्रभु के प्रगट होने हम सब, अविनाशी पहनेंगे,प्यारे प्रभु पाएँगे, हम जो उसके हैं |
3.प्रभु को देखेंगे, ये है आशा सारी,आश मिटेगी, तृप्त हम होंगे, प्रभु में भर जाएँगे,प्यारे प्रभु को चखेंगे, हम जो उसके हैं |
4.प्रभु के साथ रहेंगे, यह थी योजना उस की,प्रभु का घर आनन्द से भरेगा, महिमा हम पाएँगे,प्यारा प्रभु हमारा है, हम तो उसके हैं |

Back to Siyon Ke Geet