"अब बहुत थोड़ा समय रह गया है जब कि आनेवाला आएगा और देर न करेगा |" (इब्रानियों 10:37)
समय अब थोड़ा बाकी रहा, आनेवाला यीशु शीघ्र आएगा,जरा भी देर न करेगा |
1.प्रभु के आने तक धीरज धरें, अचानक निश्चय वह आएगा,उस के आने को जो प्रिय जानते हैं, उन को प्रभु साथ ले जाएगा |
2.उसका आना अब नजदीक जानकर, संगति में हम बने रहें,उस के वचन का पालन करें हम, उस की हम करते हैं प्रतीक्षा |
3.आत्मिक पतन अब हम देखते हैं, प्रेम सब का ठण्डा हो रहा है,आँखें खोलें और जाग उठें सब, यदि छुट जाऍंगे, क्या हाल होगा ?
4.विश्वासी सब अपनी धुन में आज है, कोई जागते और कोई सोते हैं,उठाए जाऍंगे जगनेवाले, तब रहनेवालों का क्या हाल होगा ?
5.नूह का जमाना हम स्मरण करें, पश्चाताप के द्वारा सब ठीक-ठाक करें,छुटकारे का दिन अब तो नजदीक है, उस के बाद अनन्त विश्राम होगा |