"मसीह जो हमारा जीवन है |" (कुलुस्सियों 3:4)
हमारा जीवन और तारणहार यीशु || (2)
1.प्रभु की आशीषें पाने के लिए, (2)आ जाओ नवजवानों यीशु के चरणों में, (2)ईश्वर के पुत्र, पवित्र यीशु का जीवन पा के बढते चलो | (2)
2.यीशु के जो हैं ग्रहण करते,उनके नाम जीवन की पुस्तक में लिखे जाते हैं,विश्वासयोग्य पवित्र यीशु का जीवन पा के बढते चलो |
3.परमेश्वर का प्रतिरूप होकर,यीशु प्रभु अवतारा मनुष्य रूप लेकर के,मृत्य पर जयवन्त पवित्र यीशु का जीवन पा के बढते चलो |
4.यीशु के लोहू से शुद्ध होकर,श्वेत वस्त्र लेने को नवजवानों आ जाओ,महान कृपालु, पवित्र यीशु का जीवन पा के बढते चलो |
5.प्रभु यीशु के नवजवानो,प्राणों को उसके लिए देने को तैयार रहो,सच्चे प्रभु और पवित्र यीशु का जीवन पा के बढते चलो |
6.राजाओं का राजा, प्रभुओं का प्रभु,यही नाम उसकी जाँघ और वस्त्र पर लिखा हुआ है,सर्वशक्तिमान पवित्र यीशु का जीवन पा के बढते चलो |
7.प्रभु का बुलावा जिन्होंने पाया,नवजवानों, विजय को विश्वास से पाते जाओ,शत्रु को यीशु के नाम से हराकर हल्लेलूयाह गीत गाते जाओ |