"क्योंकि मैं यहोवा बदलता नहीं |" मलाकी Malachi 3:6
युग युग से तू एकसा, हे अद्भुत परमेश्वर,न कोई अदल बदल और न कोई छाया है,न कोई परिवर्तन प्रभु यीशु तुझ में है |
1.कल और आज युगानुयुग, प्रभु तू तो एकसा है,हरेक युग में तू ही, पिता, पुत्र और आत्मा है,सर्वव्यापी, सर्वदर्शी, सर्वज्ञानी ईश्वर है |
2.मैं यहोवा न बदलता, प्रभु तू ने यह कहा है,जगत के उत्पत्ति से पहले योजना जो तेरी है,और संकल्प तेरा जो था, आज तक यह स्थिर है |
3.सनातन से सनातन तक, तेरा प्रेम जो एकसा है,करूणा, ममता और सहशीलता, जो सब कुछ वैसा ही है,तेरी मुक्ति जो महान है लोग आज भी पा रहे हैं |
4.वाचा मेरी जो अटूट है, प्रतिज्ञा सदा स्थिर है,उसी वाचा को स्मरण करके प्रभु देहधारी हुआ है,पापी के लिए प्रायश्चित किया और प्राण तू दिया है |
5.यदि तू यीशु बदलता, हम नाश सब हो जाते,लेकिन तू कभी न बदला, यह हम सब जानते हैं,इसलिए आभारी होकर हम सब गुण तेरा गाते हैं |
6.हे न बदलनेवाले, सुन ले यह बिनती है,पृथ्वी के रहनेवालों पर जब परख का समय आए,बचा रखना, प्रभु हमारे, यह हम सब चाहते हैं |