CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 693

भज ले, भज ले

bhaj le, bhaj le

Psalm 45:11

More
"वह तेरा प्रभु है, तू उसे दण्डवत कर |" भजन Psalm 45:11
भज ले, भज ले, प्रभु यीशु भज ले,वही तेरा तो सृष्टिकर्ता और रूपदाता है,जीवनदाता वही, तेरा मुक्तिदाता है ||
1.प्रेम किया वह तुझ से जो सनातन का है,चुन लिया वह तुझ को सृष्टि के पहले से,ईश्वर देहधारी हुआ नाम उसका यीशु है |
2.याहूब को वह सिरजा, इस्राएल को रूप दिया,मत डर उसने कहा, मैं ने तुझ को छुड़ाया है,नाम लेकर वह बुलाया और कहा तु मेरा है |
3.जल में से तू गुजरे या अग्नि भयानक हो,बिजली आँधी गर्जन या घोर अंधेरा हो,साथ-साथ चलता वही, क्योंकि तू जो उसका है |
4.प्रेम से तुझे प्रभु सिरजा ताकि तू उस की महिमा करे,अपना रूप तुझे दिया ताकि तू उसकी स्तुति करे,अनमोल तुझ को बनाया और आदर भी दिया है |
5.साथ-साथ तेरे चलता क्या तू उसको देखता है ?छिदे हाथ से सम्भालता अनुभव क्या किया है ?तेरे दुःख में दुःखी, वह कभी न छोड़ता है |
6.संगति में सदा जुटता तेरा दर्शन पक्का रहे,चाहे कुछ भी आए प्रभु के पक्ष में रहना,अन्त में इनाम पायेगा, प्रभु ने यह कहा है |

Back to Siyon Ke Geet