"तुम प्रभु यीशु मसीह की सेवा करते हो |" कुलुस्सियों 3:24
सेवा करना तू सिखा दे |प्रभु सेवा का भेद बता दे ||
1.मूसा की सेवा मुझे तू समझा दे,सीनै पहाड़ का दर्शन मुझे दे,नम्रता से सेवा करना सिखा दे |
2.शमुएल की सेवा मुझे समझा दे,हर दिन आवाज तेरी मुझे सुना दे,तेरे घर में रहना तू ही सिखा दे |
3.एलिय्याह की सेवा मुझे तू समझा दे,कर्मेल का पहाड़ का अनुभव मुझे दे,निर्भय से सेवा करना तू सिखा दे |
4.पौलुस की सेवा मुझे तू समझा दे,क्रूस की शक्ति का अनुभव मुझे दे,संकट दुख क्लेश मुझे सहना सिखा दे |
5.पतरस की सेवा मुझे तू समझा दे,मण्डली के नींव का दर्शन मुझे दे,दर्शन में बने रहना तू सिखा दे |
s6.यूहन्ना की सेवा मुझे समझा दे,s6.महिमा प्रभु तेरी मुझे दिखा दे,s6.प्रेम का प्रचार तेरा करना सिखा दे |
s7.यीशु तेरी सेवा मुझे समझा दे,s7.स्वभाव प्रभु तेरा मुझे तू दे दे,s7.ज्ञान अपना देकर सेवा तू करा ले |