CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 753

हे रब्बा ... हे पिता

he rabba ... he pita

More
"और यदि संतान है, तो वारिस भी, ... मसीह के संगी वारिस है |" रोमियों 8:17
हे रब्बा ... हे पिता ... मेरा मीरास तू है,हे रब्बा ... हे पिता ... तेरा वारिस हूँ मैं ||
1.पावन मुझे तू करता है - पाप सब मिटाता है,आत्मा से अपनी तू भरता है, प्रेम से मुझे चराता है |
2.प्रिय यीशु तुझ में ही - शान्ति और आनन्द है,मुझ पर आत्मा की जो व्हाप लगी है, मीरास का वह बयाना है |
3.प्रभु यहोवा मेरा - मीरास का भाग है,प्रभु यीशु की मृत्यु से मुझे, वारिस अपना बनाया है |
4.मसीह यीशु, तू मेरा - जयवंत राजा है,प्रभु यीशु की सामर्थ से मुझे, हर पल प्रेम से संभालता है |
5.धन दौलत दुनिया की - मिटती जाती है,स्वर्गीय मीरास को पाना है मुझे, अविनाशी निर्मल वह है |
6.कलीसिया में तू रहता है - जग का तू आधार है,महिमा अपनी तू दिखाता है, महिमा स्वरूपी तू ही तो है |
7.प्रभु यीशु महिमा में - फिर से आता है,यीशु प्रभु अब तू जल्दी आ, साथ सदा तेरे रहना है |

Back to Siyon Ke Geet