CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 755

यीशु तेरे चेहरे को

yeeshu tere chehare ko

John 3:2

More
1 यूहन्ना John 3:2
यीशु तेरे चेहरे को देखता रहूँतेरे रूप में बदलता जाऊँ ||
1.यीशु तूने मेरे लिए स्वर्ग को छोड़ था,दास का रूप लेकर नम्र बना था,नम्र नही हूँ प्रभु, घमण्ड से भरा मैं हूँ,तेरी नम्रता मैं अब पाऊँ |
2.प्रेमी प्रभु तूने, जग से प्रेम किया था,प्रेम के कारण तूने, सब कुछ दिया था,कठोर हृदय है मेरा, प्रेम नहीं करने वाला,प्रेमी हृदय मैं चाहता हूँ |
3.सहनशील प्रभु तू सब, मनुष्य के लिए,चाहता नहीं कोई नाश हो जाए,सहता नहीं हूँ प्रभु, अधीरा स्वभाव मुझमें,तेरी सहनशीलता मैं पाऊँ |
4.विस्वासयोग्य प्रभु तू, काम तेरे अद्‍भुत हैं,विश्वासयोग्य तेरी, आकाश से ऊँची है,मैं अविश्वस्त दास हूँ, संतुष्ट तुझे नहीं करता,तेरी विश्वासयोग्यता चाहता हूँ |
5.तेरे रूप में बदलूं, समानता तेरी पाऊँ,रूपान्तर के लिए प्रभु, बाट मैं जोहूँ,तैयार अब मुझको तू कर, वह अद्‍भुत दिन के लिए,वही हृदय से चाहता हूँ |

Back to Siyon Ke Geet