CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 98

भजने आए हैं पिताजी

bhajane aae hain pitaajee

More
‘‘उसके भजन करने वाले आत्मा और सच्चाईसे भजन करें ।’’ (यूहन्ना 4:24)
भजने आए हैं पिताजी... आत्मा और सच्चाई से तुझ को;(2)झुकते है हम प्रणाम करतें... आए हैं हम भजने भजने ।।(2)
1.देन पुत्र की है दीनी... सर्वदा भण्डार से जो;(2)हे पिता त्रिएक प्रभु... आए हैं हम भजने भजने ।(2)
2.पापियों का मित्र तू है... पाप को तू मिटाने आया;तू है सच्चा मुक्तिदाता... आए हैं हम भजने भजने ।
3.सत्य, जीवन, मार्ग तू है... पिता से हम को मिलाने आया;अच्छा चरवाहा तू ही है... आए हैं हम भजने भजने ।
4.सिर तेरा है जैसे सोना... प्रेम भरी हैं आँखें तेरी;तू बुलाता प्रेम से है... आए हैं हम भजने भजने ।
5.जखमी हाथ है कैसे सुन्दर... तू ने जय पाई है सब पर;अपना प्रभु जान तुझ को... आए हैं हम भजने भजने ।
6.मण्डली का प्रधान तू है,... और सिरे का पत्थर भी है;राजाओं का राजा तू है,... आए हैं हम भजने भजने ।
7.ज्ञान है तू ही पिता का... दूत भी यह मिलकर गाते;भक्त तेरे मिल जुल के गाते... हल्लेलूयाह आमीन, आमीन ।

Back to Siyon Ke Geet