CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 100

स्तुति करें, प्रशंसा करें

stuti karen, prashansa karen

More
‘‘हमारे प्रभु यीशु मसीह के परमेश्वर और पिता काधन्यवाद हो ।’’ (इफिसियों 1:3)
स्तुति करें, प्रशंसा करें,परम पवित्र स्वर्गीय पिता की, स्तुति करें ।।
1.तेरा नाम प्रजा में... प्रगटित हुआ है;वर्णन के बाहर है... महिमा से भरपूर तेरा नाम है ।
2.मेरा प्रभु मेरे लिए... क्रूस के ऊपर बलि हुआ है;मेरे उद्धार के लिये... लोहू बहाया रक्षक मेरा है ।
3.प्यारा प्रभु यीशु मसीह... प्यारा पवित्र आत्मा भी;और प्यारे चरवाहे... हम को दिया परमेश्वर पिता है ।
4.हम को चुना यीशु में... कि निर्दोष पवित्र बनें;लेपालक पु़त्र हमें... अनुग्रह से पिता ठहराया है ।
5.बुद्धि और सारा ज्ञान... मसीह में गुप्त धन;मसीह का भेद पहिचान... समझने कृपा पिता दिया है ।
6.प्रभु यीशु मसीह में... स्वर्गीय स्थानों में;उपलब्ध सब आशीषें... हम को दिया परमेश्वर पिता है;
7.जीवन का सोता तू... जीवन जल देता तू;जीवन सब में बहाने... जीवन दिया हमें, हल्लेलूयाह ।

Back to Siyon Ke Geet