CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 109

तारणहार जगत का प्रभु

taaranahaar jagat ka prabhu

More
‘‘केवल मसीह सबकुछ और सब में है ।’’ (कुलुस्सियों 3:11)
1.तारणहार जगत का प्रभु यीशु... दूतों का परमेश्वर प्रभु यीशु;मुझे अपना बनाने आया यीशु... गले अपने लगाने आया यीशु ।सब कुछ यीशु... मेरा प्रभु यीशु;सब से महान प्रभु यीशु... हल्लेलूयाह, आमीन ।।
2.चरवाहा भेडों का प्रभु यीशु... खोजने वालों को मिलता प्रभु यीशु;मेरे भजन का अर्थ है प्रभु यीशु... पतितों का है मित्र प्रभु यीशु ।
3.मेरे पग का दीपक है प्रभु यीशु... मेरे पथ का उजियाला प्रभु यीशु;मेरी महिमा की आशा प्रभु यीशु... मेरी दौड़ का निशाना प्रभु यीशु ।
4.मेरे जीवन की रोटी प्रभु यीशु... मेरे जीवन का जल है प्रभु यीशु;मधुर शहद से मीठा प्रभु यीशु... मेरे जीवन का दाता प्रभु यीशु ।
5.मेरे जीवन का आदर्श प्रभु यीशु... अगुवाई करता है प्रभु यीशु;मुझे तस्सली देता है प्रभु यीशु... मुझे ढाढ़स देता है प्रभु यीशु ।
6.मेरे हृदय में रहता प्रभु यीशु... मुझे आत्मा से भरता प्रभु यीशु;मुझे खुशी से भरता प्रभु यीशु... मुझे प्रेम से है भरता प्रभु यीशु ।
7.सेवा करना सिखाता प्रभु यीशु... मिलके रहना सिखाता प्रभु यीशु;मुझे साक्षी बनाता प्रभु यीशु... प्रार्थना करना सिखाता प्रभु यीशु ।

Back to Siyon Ke Geet