CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 108

हम सब मिलकर

ham sab milakar

More
‘‘आओ, हम आनन्दित और मगन हो,और उसकी स्तुति करें।’’ (इफिसियों 1:7)
हम सब मिलकर यीशुजी की स्तुति करते हैं,तू ही महान है, और पवित्र हैप्रायश्चित और उद्धारकर्ता सारे जग का है ।
1.ज्ञान तेरा अपार जो है बुद्धि बड़ी है,सामर्थी प्रभु तू तेरी शक्ति बड़ी है;सारे विश्व को तू अपने वश में रखा है ।
2.सर्वशक्तिमान तू तेरे कार्य महान है,अद्भुत तू प्रतापी राजा शान तेरी है;सारे शत्रु तेरे पाँव के नीचे दबें है ।
3.तू प्रभु है युग की चट्टान काम में खरा है,अपनी गति, विचार, योजना में तू पूरा है;कुटिलता तो तुझ में नहीं, धर्मी सिद्ध है ।
4.यहोवा दयालु, अनुग्रहकारी तू है,कोप करने में धीरजवन्त तू कृपालु है;हजार पीढ़ियों तक तू ही करुणा करता है ।
5.पाप और अधर्म को तू ही क्षमा करता है,अपराधी और दोषी से तू प्रेम भी करता है;लेकिन न्यायी, अग्निस्वरूप पाप से धृणा है ।

Back to Siyon Ke Geet