CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 122

प्रशंसा गाके मैं स्तुति करुँ

prashansa gaake main stuti karun

More
‘‘विश्वास, आशा और प्रेम ये तीनों स्थाई है, पर इनमेंसब से बड़ा प्रेम है ।’’ (1 कुरिन्थियों 13:13)
प्रशंसा गाके मैं स्तुति करुँ,राजाओं के राजा को, प्रभुओं के प्रभु को;झुक के मैं प्रणाम करुँ ।।
1.अद्भुत है तेरा यह प्रेम... मुझ पर परमेश्वर दिखाया पवित्र प्रेम;न बदलनेवाला यह प्रेम... रहता है मुझ में यह प्रेम ।
2.ज्योति है जग की यह प्रेम... जीवन में देकर खरीदा है मुझे यह प्रेम;बलिदानवाला यह ख्रिस्त प्रेम... दिव्य और मधुर यह प्रेम ।
3.संसार के प्रेम में खोया... मुझ को सनातन प्रेम से प्रेम किया;मुझे जीता है यह दिव्य प्रेम... दिल में भर आता यह प्रेम ।
4.विश्वास योग्य यह प्रेम... माता जैसे सम्भालता है हर दिन यह प्रेम;महान और ऊँचा है प्रभु प्रेम... मुझे है खींचता यह प्रेम ।
5.शाश्वत है तेरा यह प्रेम... शान्ति देता है दिव्य वचन से यह प्रेम;सामर्थी है यह प्रभु प्रेम... सदा स्थिर रहता यह प्रेम ।

Back to Siyon Ke Geet