CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 123

आओ उस के मन्दिर में

aao us ke mandir mein

More
‘‘ईश्वर के पवित्र स्थान में उसकी स्तुति करो ।’’ (भजन 150:1)
आओ उस के मन्दिर में यहोवा प्रभु की करो स्तुति,(2)भूमि आकाश के वासियों, सब मिलकर करो स्तुति उसकी;(2)राजा, राजा है, राजाओं के राजा की करो स्तुति,(2)आओ उसके मन्दिर में यहोवा प्रभु की करो स्तुति ।सर्वाधिकारी यीशु, सर्वशक्तिमान है यीशु;सम्पूर्ण प्रेमी यीशु, उत्तम भी है नम्र यीशु;सब पर दयालु है यीशु, आओ मिलकर करो स्तुति ।।
1.नरसिंगे और बर्बत के साथ करो स्तुति,डफ और तबलों की आवाज पर करो स्तुति;राजा वह राजाओं का है, आओ मिलकर करो स्तुति ।
2.तारदार साजों के साथ मिलकर करो स्तुति,मधुर स्वर और डफ बजाकर करो स्तुति;राजा वह अधिकारी है, आओ मिलकर करो स्तुति ।

Back to Siyon Ke Geet