CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 137

ऐ प्रेमी यीशु तू ने

ai premee yeeshu too ne

More
‘‘यीशु जो हम से प्रेम करता है औरजिसने अपने लोहू के द्वारा हमें पापों से छुड़ाया है ।’’(प्रकाशित 1:5,6)
ऐ प्रेमी यीशु तू ने, जो प्यार हम से किया,हम याद करते झुकते, मुक्ति का आनन्द दिया ।।
1.बलिदान तेरा अद्भुत, जो सब के लिए हुआ;सब के पापों के बदले, प्रायश्चित तू ने किया ।
2.बन्धुवे थे हम मिस्र में भेजा तू ने मूसा को,बलवन्त भुजा के द्वारा स्वतंत्र हम को किया ।
3.माफी का आनन्द देकर, आगे चलाया हम को;यात्रा में साथ रहकर विजय का जीवन दिया ।
4.जंगल में नदी बहाई, मरुभूमि में सोता;बंजर भूमि को फलवन्त, हरा भरा भी किया ।
5.बाबुल से तू ने छुड़ाया, हर बन्धन को है तोड़ा;झूठी शिक्षा से हम को, प्रभु तू ने बचाया ।
6.संगति में हमें वह लाया, मण्डली का अंग बनाया;गवाह हम को बनाके, शत्रु को लज्जित किया ।
7.ऐ महाप्रेमी यीशु, ये सब कुछ तू ने किया;आदर प्रशंसा करते, महान उद्धार जो दिया ।

Back to Siyon Ke Geet