(भजन 66:1-4, 10-13)
सारे लोगों यीशु ही की जय जय मिलके गाओ,(2)उसकी महिमा का भजन ऐ सारी प्रजा गाओ ।(2)
1.उसकी स्तुति करते हुए (2), उसकी महिमा गाओ;(2)हे प्रभु भयंकर तेरे, काम सब ही बने हैं ।(2)
2.महासामर्थी तू यीशु, बैरी सब झुकेंगे;दण्डवत करके जय जयकार तब, सारे लोग कहेंगे ।
3.तू ने हमको है परमेश्वर, पूरी तरह जाँचा;तू ही ने चान्दी की नाई, हमको भी है ताया ।
4.तू ही ने जाल में फँसाया, पीठ पर बोझ भी रखा;घुडसवारों को भी तू ने, सिर पर है चलाया ।
5.आग और जल में से हम गुजरे, जब हमारे प्रभु;तू ही ने हमें बचाया, धनी जगह लाया ।
6.होमबलि को लेके प्रभु, तेरे घर में आऊँगा;मन्नतों को तेरे लिए, पूरी मैं करूँगा ।