CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 209

प्रभु यीशु में सब प्रकार की

prabhu yeeshu mein sab prakaar kee

More
‘‘उस ने हमें मसीह में स्वर्गीय स्थानों में सब प्रकार कीआशीष दी है ।’’ (इफिसियों 1:3)
प्रभु यीशु में सब प्रकार की, आशीष हमारी है ।।
1.ठहराया पहले से हमें, चुन लिया प्रेम से हम को उस ने;और किया ग्रहण पुत्र हम बनें, हम सब अब तो धन्य हैं ।
2.अपराधों की क्षमा हम को मिली, लोहू के द्वारा छुड़ाए गए;अनुग्रह से उद्धार हम पाए, हम सब अब तो धन्य हैं ।
3.ज्योतिर्मय हुई मन की आँखे, आदर से हम सब बुलाए गए;सन्तों में मीरास हम पा गए, हम सब अब तो धन्य हैं ।
4.पवित्र, आदर, मीरास जो है, अविनाशी निर्मल वह है;स्वर्ग में रखी हमारे लिए, हम सब अब तो धन्य हैं ।
5.आँखोने अब तक जो नहीं देखा, कान ने अब तक नहीं सुना;बातें मनुष्य के चित में न चढ़ी, हम अब पाकर धन्य हैं ।

Back to Siyon Ke Geet