CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 208

अद्भुत है तेरी आशीष प्रभुजी

adbhut hai teree aasheesh prabhujee

More
‘‘यदि तुम अपने परमेश्वर यहोवा की इन आज्ञाओं को...मानो तो तुम पर आशीष होगी ।’’ (व्यवस्था 11:27)
अद्भुत है तेरी आशीष प्रभुजी उण्डेली तूने,अपरम्पार तेरा प्रेम हम पर दिखाया तू ने ।।
1.मनुष्य को बनाया तू ने अपनी समानता में,हृदय के अनुसार तेरे, बनेंगे यदि, आशीष है ।
2.नई सृष्टि की भूमि पर, आशीष हम को मिलती है;श्राप तब दूर करता है, सब कुछ नया होता है ।
3.जग से अलग होने पर, क्रूस पर यदि चढ़े हैं;आशीष तब देगा प्रभु, आँखे मीरास की ओर है ।
4.पुत्रता के दर्जे में है, पिता की इच्छा में जीते;जीवन का सोता बहाते, तब ही आशीष में हम है ।
5.आत्मिकता की ऊँचाई पर, जब तक हम सब रहते;शारीरिकता से तो बचना, फिर आशीष हम पाते है ।
6.आशीष के वारिस होने को, बुलाए हम जो गए है;शर्ते पूरी करें तब, प्रभु यीशु में आशीष है ।

Back to Siyon Ke Geet