‘‘यहोवा ने हमारे साथ बड़े काम किये है ।’’ (भजन 126:3)
यहोवा ने हमारे साथ महान काम किये हैं,जाति जातियों के बीच में यह बात अब कही जाती है ।।
1.यहोवा ने हमारे साथ महान काम किये है,इस से हम सब आनन्दित है, कि सहकर्मी बनाया हमें ।
2.प्रारंभ के दिन के कामों को, बिगाड़नेवाला है कौन अब ?छोटे से छोटा होगा हजार, परमेश्वर काम करेगा जब ।
3.प्रभु का सन्देश फैलाते समय, बहुत कुछ सहा है हम ने;प्रभु का वचन फैल गया, फैलाया कृपा से हम ने ।
4.गलतियाँ बहुत की हम ने, प्रभु क्षमा किया कृपा से;शत्रु का मन्त्र और भावी कहना, इस्राएल में चल न सके ।
5.भूमि के घास की ओस समान, विजय प्रभु हम को दिया है;समुद्र में भी सूखी भूमि, समान हमको चलाया है ।
6.पहली दशा से बढ़कर हमारी, अन्तदशा महिमित होगी;इस भवन की महिमा भी पहली, महिमा से बढकर होगी ।
7.महिमा, भक्ति और आदर से, आभारी स्तुति गीतों से;सिंहासन पर बैठे हुये, सिय्योन के राजा को हल्लेलूयाह ।