CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 238

यहोवा ने कैसे काम बड़े

yahova ne kaise kaam bade

More
‘‘यहोवा ने हमारे साथ बड़े-बड़े काम किए है ।’’ (भजन 126:3)
यहोवा ने कैसे काम बड़े किए हैं,इसलिए हम सब आनन्द से गाएँगे ।।
1.यह वो दिन है प्रभु ने जो ठहराया,हमारी दृष्टि में कैसा अद्भुत है;आओ हम गाएँ और आनन्द करें... सर्वदा आनन्द करें ।
2.जब मेरे दासों ने तुझको पुकारा,प्रभु ने ये स्थान उनको है दिया;आओ एक हो कर महिमा अब करें... और हम प्रचार करें ।
3.याकूब में कोई अन्याय की बातें भी,इस्राएल में कोई अनर्थ है नहीं;प्रभु ने कुछ भी दोष नहीं पाया... आओ उसकी स्तुति करें ।
4.प्रभु यीशु है कोने का पत्थर,नबियों के द्वारा प्रचार हुआ;उस पर हम सभी बनाए गए हैं... मुक्ति अब प्रगट करें ।
5.हर एक घर जो उस में है बना,एक साथ बनाए गए हैं हम सब;यह घर उस का खूब सुन्दर है... स्तुति और सेवा करें ।
6.प्रभु मसीह में एक पवित्र मन्दिर,हम सब मिलकर उसमें बनें है;इस जग में हम उसके अब घर हैं... आओ हम दण्डवत करें ।
7.महिमा के प्रभु अब आदर हो तेरा,तू ने यह सब कुछ उत्तम है किया;स्तुति महिमा, हल्लेलूयाह,... तुझी को सर्वदा हो ।

Back to Siyon Ke Geet