CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 24

पीढ़ी से पीढ़ी तू ही यहोवा

peedhee se peedhee too hee yahova

More
(भजन 90:1-7, 17)
पीढ़ी से पीढ़ी... तू ही यहोवा, बना हमारा है धाम ।(2)1.इससे पहले कि पहाड़़ उत्पन्न हुए, जगत और पृथ्वी बने;(2)
अनादिकाल से अनन्तकाल तक तू ही, सनातन परमेश्वर है ।(2)
2.मनुष्य को लौटाकर चूर है तू करता, देता है मिट्टी बना;और उस से कहता है - ‘आओ तुम लौटो, हे मनुष्यों के सन्तान’ ।
3.तेरी दृष्टि में साल है हजारों, कल जैसे बीता हुआ;या जैसे होता है छोटा सा पहर, रातों का बीता हुआ ।
4.तू मनुष्यों को धारा में बहाता, स्वप्न ठहरते हैं वे;भोर की घास नाई वे सब है बढ़ते, और पनप जाते हैं वे ।
5.वह भोर को फूलती और बढ़ती जाती, साँझ तक मुर्झा जाती है;क्योंकि हम तेरे क्रोध से नाश हुए, जलजलाहट से घबराए ।
6.हमारे परमेश्वर की मनोहरता, हम पर अब प्रगट हो;कर्म को हमारे हाथों के दृढ कर, दृढ कर, हमारे सब काम ।

Back to Siyon Ke Geet