CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 260

यीशु ने सब के लिए

yeeshu ne sab ke lie

More
(यशायाह 53)
यीशु ने सब के लिए... जीवन बलिदान किया,जी उठकर हम को उसने... अनन्त जीवन दिया ।
1.वह तुच्छ जाना गया... लोगों का त्यागा हुआ,वह दुःखी पुरुष हुआ... और रोगी सरासर हुआ ।
2.निश्चय वह हम सब के... रोगों को उठाता है,तौभी हम सभों ने... प्रभु को तुच्छ जाना ।
3.अपराधों के कारण से... वह घायल किया गया,अधर्म के कारण से... वह कुचला भी गया ।
4.भेडों की नाई सब... हम भटके हुए थे,अच्छे चरवाहे समान... प्राण अपना उसने दिया ।
5.अंधेर उस पर हुआ... पर सहता वह रहा,मुंह उसने न खोला... प्रायश्चित हमारा हुआ ।
6.न पाप किया उसने... न छल निकला मुंह से,तो भी परमेश्वर ने... अपराध उस पर डाले ।
7.वह क्रूस पर टांगा गया... और कबर में रखा गया,जय के साथ जीवित हुआ... आओ, गाएँ हम हल्लेलूयाह ।

Back to Siyon Ke Geet