‘‘और शीध्र आकर उसके चेलों से कहो कि वह मरे हूओंमें से जी उठा है ।’’ (मत्ती 28:7)
गाओ, गाओ, जय गीत गाओ,ताली बजाके तुम गाओ;(2)यीशु राजा जिन्दा उठा हल्लेलूयाह,खुशी से यह सब को सुनाओ ।।(2)
1.कब्र पर था एक बड़ा पत्थर,देखो कैसा हट गया वह;(2)रोमी राज्य की मोहर बन्ध न रख सकी,कभी भी ईश्वर के पुत्र को ।(2)
2.रो मत, रो मत, विलाप करो मत,गालील में जाकर कहो यह बात;कि वह वचन अनुसार कब्र से निकला,जाओ सुनाओं समाचार ।
3.हन्ना, कायफा, पुरनियों की सभा,खतरे से हुई परेशान;अन्धकार की सामर्थ खतम होने पर,बहुत घबराया शैतान ।
4.ऊँचे करो सिर दरवाजो,आता है बड़ा बादशाह;नरसिंगे, सितार और तबले बजाकर,गाओ तुम हल्लेलूयाह ।