(भजन 96:1-8)
यहोवा के लिए नया गीत गाओ,(2)पृथ्वी भर के लोगों यहोवा के लिए गाओ;(2)यहोवा को गाओ ।।
1.यहोवा के महान नाम को धन्यवाद देओ,(2)दिन दिन उसके उद्धार का शुभ समाचार सुनाओ ।(2) यहोवा...
2.अन्यजातियों में उसकी महिमा सुनाओ,आश्चर्य कामों का देश देश में तुम वर्णन करो ।
3.क्योंकि यहोवा महान और स्तुति के योग्य है,वह तो सब देवताओं से भी अधिक भय के योग्य है ।
4.क्योंकि देश देश के सब देवता, वे तो मूरतें हैं;परन्तु यहोवा ही ने स्वर्ग को बनाया भी है ।
5.उसके चारों ओर विभव और ऐश्वर्य भी है,उसके पवित्रस्थान में सामर्थ और शोभा है ।
6.हे देश के कुलो, यहोवा के गुण गाओ;यहोवा की महिमा और सामर्थ को तुम मानो ।
7.यहोवा के नाम की ऐसी महिमा तुम करो,भेटें उसके योग्य लेकर आंगनो में आओ ।
8.पवित्रता की शोभा से तुम यहोवा को दण्डवत करो,हे पृथ्वी के सारे लोगों कांपते तुम रहो ।