CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 27

यहोवा के लिए गाएँ

yahova ke lie gaen

More
(भजन 95:1-7)
यहोवा के लिए गाएँ,आओ यहोवा के लिए ऊँचे स्वर से हम गाएँ ।।(2)
1.अपने उद्धार की चट्टान का (2), करें हम सब जय जयकार;(2)धन्यवाद उसका करते हुए (2), हम सन्मुख उसके आएँ । आओ...
2.हम भजन गाते हुए, जय जयकार उसका करें;क्योंकि यहोवा महान है, सब देवताओं पर महाराजा है ।
3.गहरे स्थान पृथ्वी के, हाथों में उसी के हैं;चोटियाँ पहाडों की भी, सब यहोवा ही की हैं ।
4.समुद्र भी है उसका, उसी ने उसको बनाया;स्थल भी उसके हाथों का, रचा हुआ सारा है ।
5.आओ झुककर दण्डवत करें, सन्मुख अपने कर्ता के;यहोवा के समीप आके, हम झुककर दण्डवत करें ।
6.क्योंकि वही है हमारा, उद्धारकर्ता परमेश्वर;हम हैं उस की चराई की प्रजा, हाथों की भेड़ें है हम ।

Back to Siyon Ke Geet