CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 280

अनन्त यीशु की हम स्तुति करें

anant yeeshu kee ham stuti karen

More
‘‘तेरी सच्चाई आकाशमण्डल तक है ।’’ (भजन संहिता 108:4)
अनन्त यीशु की हम स्तुति करें, उसकी सच्चाई के लिए;बिचवई बना जो चारों दिशाओं में है, सभी सन्तों के लिये ।।
1.आकाशमण्डल तक पहुँच रही है, प्यास मेरी वह बुझा रही है;तुुरन्त मनुष्यों को बदलती है, हाँ वह बदलती है ।
2.छुटकारा देती वही पापों सेे, छुडाती है वह घोर अन्धकार से,संकट और क्लेश वह सब सह लेती, हाँ वही सब सह लेती है ।
3.संसार की सारी चीजें बदलती, सत्य कभी भी नहीं बदलेगा ।अनन्त यीशु सारे संसार में, सत्य वह बन गया है ।
4.तलवार की नाई वही काटेगा, दुष्टों को वही नीचे गिरायेगा;शीध्र ही उसका काम वह करेगा, और पूरा भी वह करेगा ।
5.पानी के जैसे धोता वही है, आइने के जैसे दिखाता वह है;कुन्दन के समान अनमोल वही है, अनमोल भी वही है ।
6.दीपक वह होकर अन्धेरा वह हटाए, क्रोध को भी वह दूर भगाए;संकट को भी दूर है वही करता, दूर है वही करता ।
7.हथौड़े जैसे तोड़ता वही है, नम्र वह करता और कायल भी करता;मधु समान वह स्वाद भी देता है, स्वाद भी वही देता है ।

Back to Siyon Ke Geet