‘‘पूछो, कि अच्छा मार्ग कौनसा है, और उसी में चलो ।’’(यिर्मेयाह 6:16)
सब लोगो जल्दी आओ, सच्चे प्रभु को जान लो;स्वर्ग पहुँचाना चाहो, सन्देश यीशु का सुन लो ।।
1.पापों को अपने जो मानता, पाप-मार उसका हटाता;प्रभु यीशु मार्ग दिखाता, परलोक वह पहुँचाता ।
2.होवे किसी जाति का, या हो किसी भी देश का;भेदभाव यहाँ नहीं होता, यीशु ही सब को बचाता ।
3.पापी को पुत्र बनाता, प्रभु यीशु मित्र बनाता;हर पाप को वह हटाता, छुटकारा भी वह देता ।
4.परिश्रम करनेवाले, बोझ से दबे हुए लोगो;प्रभु यीशु पास अब आओ, विश्राम, शान्ति पाओ ।
5.दूजा नहीं कोई देखो, यीशु ही रक्षक परखो;कुकर्मो से धूल जाओ, उद्धार और आशीष पाओ ।