CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 298

यीशु तुझे बुलाता है आज

yeeshu tujhe bulaata hai aaj

More
‘‘गुरु यही है, और तुझे बुलाता है ।’’ (यूहन्ना 11:28)यीशु तुझे बुलाता है आज, सुन ले घ्यान से मधुर आवाज ।।
1.लोहू कलवरी पर बहाया,... सब संकट दुःख वह सहा;प्रेम किया जग के लिए वह,... करुणा से हाथ फैलाया;ग्रहण करने को ।
2.मसीह प्रेम को जान लो तुम, स्थिर मन को कर लो भी तुम;उसकी लम्बाई, चौड़ाई, गहराई,... कितनी ऊँची समझो आज तुम;निकट आ जाओ ।
3.प्रीति से ही यीशु प्रभु ने,... प्राण दिया तेरे लिए;जिसके द्वारा प्रेम मैं जाना,... आज अनुभव कर लो उसको;पाप मान लो ।
4.भाले से वह छेदा गया था,... प्रेम से सब वेदना सहा था;समाप्त करके सिर झुकाया,... सब का वह सृष्टिकर्ता;शरण उसकी लो ।
5.मनुष्य सारे जगत को पाए,... और प्राण की हानि उठाए;लाभ क्या है आज तुम सोचो,... उसके चरणों में तुम आकर;विश्राम पा जाओ ।

Back to Siyon Ke Geet