CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 299

प्रभु यीशु बुलाता आज

prabhu yeeshu bulaata aaj

More
‘‘जो कोई मेरे पास आएगा उसे मैं कभी न निकालूँगा ।’’(यूहन्ना 6:37)
प्रभु यीशु बुलाता आज पापियों को सभी,आते जो हैं उन को प्रभु विश्राम देता है ।।
1.दुनिया के लोगों ने तो महा पाप कर के,ईश्वर की महिमा से दूर वे सब हो गए;मनुष्य के धर्म के काम गन्दें चिथड़े है ।
2.प्रभु यीशु में अब कोई पाप दोष है भी नहीं,काठ पर टांगा गया हमारे पाप के लिए;मृत्यु पर जयवन्त होकर धर्मी ठहराया है ।
3.जितने विश्वास लायेगें प्रभु यीशु मसीह पर,वे ही पायेगें उस से अनन्तकाल का वह उद्धार;आज ही है प्रसन्नता का दिन, उद्धार का दिन है ।
4.स्वर्गीय पिता के पुत्र वे हैं जो विश्वास किये,न्याय और मृत्यु नहीं है, जीवन वे पायेंगे;सिद्ध बनो यीशु के लोहू से धुलकर साफ हो जाओ ।
5.पापों की क्षमा करने का अधिकार यीशु को है,जिन के पाप क्षमा होंगे वे ही तो धन्य है;धन्य वे हैं स्वर्ग में सदा, धन्य वे ही है ।

Back to Siyon Ke Geet