‘‘वे उसे नाव पर चढ़ा लेने को तैयार हुए और तुरन्त वह नावउस स्थान पर जा पहुँची जहाँ वे जाते थे ।’’(यूहन्ना 6:21)
भजता क्यों नही रे मन मूरख,... यीशु नाम सच्चा नाम;(2)पार करेगा जीवन नैया,... यीशु नाम सच्चा नाम ।।(2)
1.भव सागर से है यदि तरना,... दुःख संकट से नहीं कुछ डरना;(2)पार करेगा जीवन नैया,... यीशु नाम, सच्चा नाम ।(2)
2.दुनिया के यह गोरख धन्धे,... जीवन के है सारे फन्दे;यीशु नाम को भज ले रे बन्दे,... यीशु नाम, सच्चा नाम ।
3.दुनिया में तू ने पाप कमाया,... पाप में सारा वक्त गँवाया;यीशु नाम को क्यों नहीं भजता,... यीशु नाम, सच्चा नाम ।
4.टूटे-फूटें हौज बनाए,... जिन में पूरी शान्ति न पाए;तुझ को पूरी शान्ति देगा,... यीशु नाम, सच्चा नाम ।
5.दुनिया से तुझे हो कहीं जाना, फिर माया में क्यों फंस जाना;जीना है तो जब लग भजले, यीशु नाम, सच्चा नाम ।