CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 305

भज ले, यीशु का नाम

bhaj le, yeeshu ka naam

More
‘‘वह तेरा प्रभु है, तू उसे दण्डवत कर ।’’ (भजन 45:11)
भज ले, भज ले, भज ले, यीशु का नाम;तेरे सब ही बनेेंगे काम ।।
1.जो तू चाहे मुक्ति पाना,... और बचाना प्राण;शरण में आ जा यीशु मसीह की,... होगा तेरा कल्याण ।
2.माया मोह बिसार दे बन्दे,... छोड जगत की प्रीत;आया है सो जाएगा वह,... यही जगत की रीत ।
3.दिन बीते छिन-छिन में जाते,... अभी कर ले चेत;पीछे पछताएगा क्या ?... जब चिड़ियाँ चुग गई खेत ।
4.क्रूस पर चढ़ के संकट सह के,... प्राण किया बलिदान;स्वर्ग की हम को राह बताई,... और सिखाया ज्ञान ।
5.जब लग तेरा बन्दे प्यारे,... है इस जग में वास;यीशु मसीह को तू अपना ले,... हो जा उसका दास ।

Back to Siyon Ke Geet