‘‘मन फिराओ सुसमाचार पर विश्वास करो ।’’( मरकुस 1:15)
भाई, बहनो, पाप की माफी माँग लो, प्रभु यीशु से ।।(2)
1.समय अब तो आ गया है,... यीशु जी के राज्य का;(2)मुक्ति उद्धार पाओगे तुम,... यदि विश्वास लाओगे ।(2)
2.मनुष्य चोला लेकर के,... स्वर्ग से उतर आए;अपना लोहू बहाके,... पाप का बन्धन खोल दिए ।
3.कलवरी के क्रूस पर,... प्राण अपना उस ने दिया;सभों के पापों के लिए,... लोहू उसने बहाया ।
4.समय नहीं है भाई,... जल्दी करके आ जाओ;शुभ सन्देश पर विश्वास करो,... उद्धार मुक्ति पा जाओ ।
5.पाप के भवसागर में,... कब तक फँसे रहोगे ?प्रभु यीशु मांझी है,... उद्धार उससे पाओगे ।