CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 316

देखो, देखो जरा कलवरी पर

dekho, dekho jara kalavaree par

More
‘‘जब वे उस जगह जिसे कलवरी कहते है पहूँचे... ।’’(लूका 23:33)
देखो, देखो जरा कलवरी पर, प्रेम का अद्भुत चिन्ह खड़ा वहाँ;लटका है उस में सब का तारणहार, देने तुम्हें आज महान उद्धार ।।
1.मनुष्य आज कितने नाशवान हैं, सोचते कभी न हम मरेंगे;पर यह जानों कि मृत्यु निश्चय, उसके बाद युग-युग रहोगे कहाँ ?
2.जीते जी सब कुछ चाहिए हमें, मरते समय न कुछ ले जायेंगे;मृत्यु के बाद हमें फिर जीना है, अन्त में सब का एक दिन न्याय होना है ।
3.प्रभु गरीब सब के लिए बना, सब कुछ पापियों के लिए दिया;अपनाओ उसे आज त्राजा बना, जीना अब से तुम उसके लिए ।
4.क्रूस धातित मसीह पर नजर उठाओ, अब उसे तुम सब न नकारो;उस प्रेम के बदले में अपने को दो, हृदय में उसे आज प्रभु मानो ।

Back to Siyon Ke Geet