‘‘पर यह व्यक्ति पापों के लिये एक ही बलिदानसर्वदा के लिए चढ़ाकर,... ।’’ (इब्रानियों 10:12, 13)
कौन है यीशु जानते हो ? आज मैं बताता हूँ सुन लो,ध्यान अपना दो, जल्दी आओ, उद्धार पा जाओ ।।
1.प्रभुओं का प्रभु यीशु है, मानव जन्म में आया जग में;मारा गया और फिर जी उठा, सब को पाप से छुड़ाने को ।
2.प्रभु यीशु ही धनवान है, दरिद्र बन कर आया जग में;रुप-स्वरुप अपना वह खोया, सब को पाप से छुड़ाने को ।
3.पापी का तारक यीशु ही है, क्रूस पर खून वह बहाया है;पाप जो मानते, पश्चाताप करते, धोता लोहू से उन सब को ।
4.जान लो यीशु है परमेश्वर, आयेगा राजाओं का राजा होकर;जो मानेेंगे स्वर्ग में रखेगा, नरक ही उनको माने न जो ।
5.यीशु का मैं प्रतिनिधी बनकर, ईश्वर के प्रेम की गवाही देकर;बिनती करता हूँ विनय से तुम से, आज ही मानो प्रभु यीशु को ।