‘‘हमें उस के लोहू के द्वारा छुटकारा मिला है ।’’(दफिसियों 1:7)
1जब प्रभु का मेम्ना पाक, क्रूस पर बलि हो गया;तब वहाँ से निकला था खून का सोता,क्या वह तेरा है सदा, जिस में खुश तू है रहता;पाप के बन्धन से आजाद, खून के द्वारा ?
2.जो तू है बहुत अशुद्ध तेरे हृदय में है दुःख,तौभी हुआ तू है शुद्ध उस के खून से;तेरा सारा पाप अपराध, खून के द्वारा होता दूर;छुटकारा तू ग्रहण कर, उसके खून से ।
3.जल्द सुन यीशु की आवाज, ‘लूंगा दुल्हिन अपने पास;’क्या है साफ तेरा लिबास, खून के द्वारा ?वाचा में क्या रहता है, हर दिन स्थिर ऐ प्यारे भाई ?दिन दिन जय तू पाता है, खून के द्वारा ?
4.यीशु हो तेरा सन्मान, मैं अब हूँ तेरा सन्तान;दिल से धन्य मैं मानता हूँ, खून के लिए;जब हो दुःख और शोक तमाम, और मैं जाऊँगा आसमान;तब वहाँ पर गाऊँगा, खून के लिए ।