‘‘जो सर्वशक्तिमान हैयह कहता है कि मैं ही अल्फा और ओमिगा हूँ ।’’ (प्रकाशितवाक्य 1:8)
ख्रिस्त है सर्वाधिकारी,... ख्रिस्त है अल्फा ओमिगा;आदि और अन्त भी ख्रिस्त है,... युगानुयुग भी ख्रिस्त है;ख्रिस्त है सर्वाधिकारी ।।
1.वास्ते हमें बचाने,... प्राण क्रूस पर उसने दिए;नम्र और दीन बनकर,... पापी उसने बचाए ।
2.तारण तुम्हारा करने,... समय वह दे रहा है;दिन आज है अनुग्रह का,... अभी उसे अपना ले ।
3.अपनी महिमा के साथ,... प्रभु फिर आ रहा है;जो उसकी बाट जोहें,... उन्हीं को वह ले जाए ।
4.वे जिन के वस्त्र शुद्ध है,... दीप उन के भी जलते है;प्रभु के आने पर वे,... दिल से खुशी मनाएँ ।
5.प्रभु कि सेवा में जो,... दुःख, संकट और क्लेश आएँ;प्रकाशित मुकुट इनाम,... बन जाएँगे बदल कर ।
6.खुशी के आँसू के साथ,... स्तुति के गीतो के साथ;करेंगे प्रभु की महिमा,... गायेंगे हल्लेलूयाह ।