‘‘सारी जातियाँ उसको भाग्यवान कहेगी ।’’ (भजन 72:17)
जग में मसीह की हो जयकार,सब प्राणी करें जय-जयकार ।।
1.जग के लिए प्रभु ने अपनी जान क्रूस पर दी,जग के लोगों तुम सब सुन लो, (2) वह है तारणहार ।
2.पापी का वह कैसा प्रेमी जब वह निकट आए,उस को लेकर प्यारा मसीहजी करता है उद्धार ।
3.यीशु हमारा प्रभु ही है, राजाओं का राजा है;तुम सब मिलकर गाओ प्रभु के नाम की जय-जयकार ।
4.बोलो जय-जय प्रभु यीशु की, वह जो जीता है;जग के लोगों तुम सब बोलो, वह है त्राणाधार ।