CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 340

गुनाह की सजा जहन्नम

gunaah kee saja jahannam

More
‘‘पाप की मजदूरी तो मृत्यु है... ।’’(रोमियो 6:23)
1.गुनाह की सजा जहन्नम, जहन्नम (3), ऐ गुनाहगार तू समझ ले;ये चीजें सारी फानी है, फानी है (3), अनदेखी चीजें अब्दी हैं ।यीशु राजा आएगा, बहुत जल्द आएगा;आसमान पर ले जाने को हम को,यीशु राजा आएगा, बहुत जल्द आएगा;आसमान पर ले जाने को हम को ।।
2.अब छोड़ दुनिया के सुखों को, सुखों को, कि उसकी खुशी फानी है;होगी तमाम जब जिन्दगी, जिन्दगी, कोई कौड़ी साथ न जाएगी ।
3.दिन तेरे बीते जातें है, जातें है, दुनिया के बे-अर्थ सोचों में;पेश्तर खुदा के गजब से, गजब से, तू आ कदमों पर यीशु के ।
4.यीशु के खून के चश्मे को, चश्मे को, देख बहता कलवरी से;गुनाह सब होंगे तेरे दूर, तेरे दूर, उसमेें जल्द गोता खाने से ।
5.मैं तो था बहुत गुुनाहगार, गुनाहगार, यीशु ने मुझ को किया साफ;क्यों नहीं जाता उसके पास, उसके पास, ताकि तू भी हो बिलकुल पाक ।

Back to Siyon Ke Geet